Janta Ki Awaj

NEWS AND POLITACAL

पुलिस अधीक्षक कार्यालय में आयोजित कि गई जनसुनवाई*

सिंगरौली /वैढन

*पुलिस अधीक्षक कार्यालय में आयोजित कि गई जनसुनवाई*

*अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री शिवकुमार वर्मा ने प्रत्येक फरियादी की सुनी समस्या*

*थाना प्रभारी व चौकी प्रभारियों को कार्यवाही के दिये निर्देश*

आज दिनांक 26 नवम्बर 2024 को पुलिस अधीक्षक, श्री मनीष खत्री, जिला सिंगरौली के निर्देशन में पुलिस अधीक्षक कार्यालय में जन सुनवाई आयोजित की गई। जनसुनवाई के दौरान नगर पुलिस अधीक्षक श्री पी0एस0 परस्ते, विन्ध्यनगर, थाना प्रभारी यातायात श्री विद्यावारिधी तिवारी, महिला थाना प्रभारी श्रीमती प्रियंका शर्मा एवं पुलिस अधीक्षक कार्यालय के अधिकारी/कर्मचारी उपस्थित रहे।

जनसुनवाई अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री शिवकुमार वर्मा के द्वारा आयोजित की गई। जनसुनवाई में विभिन्न थाना क्षेत्रों से आए आवेदको के द्वारा आवेदन पत्र समक्ष में प्रस्तुत किये गये, जिसे प्रत्येक आवेदकों से रू-ब-रू होकर उनकी शिकायतो को जनसुनवाई के माध्यम से गंभीरतापूर्वक सुना जाकर कई शिकायतो का मौके में निराकरण कराया गया तथा शेष आवेदन पत्र में वैधानिक कार्यवाही हेतु थाना प्रभारियों व चौकी प्रभारियो को निर्देशित किया गया।

*जनसुनवाई में महिला फरियादियों की शिकायतो को तत्परता से कार्यवाही किये जाने हेतु महिला अधिकारी/कर्मचारियों से शिकायतो की कॉउंसलिंग कराई जाकर उनकी शिकायतो के निराकरण एवं आवश्यक कार्यवाही हेतु संबंधित थाना प्रभारी को निर्देशित किया गया*

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *