Janta Ki Awaj

NEWS AND POLITACAL

प्रभारी मंत्री ने गोलाई बस्ती जयंत स्थित राशन दुकान का किया औचक निरीक्षण

सिंगरौली

प्रभारी मंत्री ने गोलाई बस्ती जयंत स्थित राशन दुकान का किया औचक निरीक्षण

पात्रता के अनुसार हर हितग्राही को समय पर राशन मिलना सुनिश्चित करें: संपतिया उईक

सिंगरौली 21 मार्च 2026। जिले की प्रभारी मंत्री श्रीमती संपतिया उईक मंत्री मध्य प्रदेश शासन लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग द्वारा जयंत स्थित गोलाई बस्ती में संचालित शासकीय उचित मूल्य की दुकान का औचक निरीक्षण किया गया। इस दौरान उन्होंने राशन वितरण की प्रक्रिया, स्टॉक की उपलब्धता और दुकान की सामान्य व्यवस्थाओं का गहन जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान प्रभारी मंत्री ने दुकान परिसर में साफ-सफाई की स्थिति को देख असंतोष व्यक्त किया और निर्देश दिए कि राशन दुकान पर स्वच्छता का विशेष ध्यान रखा जाए। उन्होंने कहा कि उपभोक्ताओं को एक बेहतर और स्वच्छ वातावरण में सेवाएं मिलनी चाहिए।

प्रभारी मंत्री ने स्पष्ट किया कि सरकार की प्राथमिकता अंतिम पंक्ति के व्यक्ति तक शासन की योजनाओं का लाभ पहुँचाना है। उन्होंने संबंधित अधिकारी को निर्देशित करते हुए कहा, “पात्रता के अनुसार सभी कार्डधारकों को समय पर और निर्धारित मात्रा में राशन उपलब्ध कराया जाए। वितरण प्रणाली में किसी भी प्रकार की देरी या लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।निरीक्षण के दौरान प्रभारी मंत्री ने वहां उपस्थित हितग्राहियों से भी बातचीत की और उनसे राशन मिलने में होने वाली समस्याओं के बारे में जानकारी ली। उन्होंने स्टॉक रजिस्टर और वितरण रिकॉर्ड को नियमित रूप से अपडेट रखने के निर्देश दिए ताकि पारदर्शिता बनी रहे।निरीक्षण के दौरान राज्य मंत्री मध्य प्रदेश शासन पंचायत एवं ग्रामीण विकास श्रीमती राधा सिंह, सिंगरौली विधानसभा के विधायक श्री राम निवास शाह, प्राधिकरण अध्यक्ष दिलीप शाह, नगर निगम अध्यक्ष पाण्डेय , भाजपा जिला अध्यक्ष सुंदरलाल शाह ,उपाध्यक्ष जिला पंचायत सिंगरौली अर्चना सिंह सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *