सिंगरौली/चितरंगी
बेदखल करने गई राजस्व टीम पर हुआ जानलेवा हमला
सिंगरौली जिले के तहसील चितरंगी अंतर्गत ग्राम पंचायत घोघरा के ग्राम अमरहवा में तहसील न्यायालय के बेदखल आदेश के परिपालन में राजस्व आर आई हलका पटवारी और पुलिस टीम गढ़वा ने कब्जा सौंपने के बीच आरोपी बाला प्रसाद केवट हुकुम केवट राजेंद्र केवट ने हल्का पटवारी बिहारी बाथम के ऊपर लाठी से जानलेवा हमला किया । पटवारी के सर में गम्भीर चोट आई है। बेहोशी अवस्था में पुलिस ने अपने गाड़ी से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चितरंगी में लाया सर में चार टाका भी लगाया गया प्राथमिक उपचार हुआ। तीनों आरोपियों को पुलिस गिरफ्तार कर लिया है। उनके विरुद्ध शासकीय कार्य में बाधा मारपीट गाली गलौज की भारतीय न्याय संहिता के तहत प्रकरण पंजीबद्ध किया गया है।
Related posts:
थाना चितरंगी पुलिस ने महज 04 घंटो में रीवा से नाबालिग बालक को दस्तयाब कर परिजनों को किया सुपुर्द*September 1, 2024
कलेक्टर की ’स्पेशल क्लास जब शिक्षक की भूमिका में नजर आए :-गौरव बैनलApril 4, 2026
सिंगरौली, ट्रामा सेंटर के डॉक्टर ड्रामा कर,,मासूम बच्ची की लें लीं जान,,! परिजनों ने डॉक्टर पर लगाया...October 19, 2024











Leave a Reply