Janta Ki Awaj

NEWS AND POLITACAL

जिले में अवैध खनिज परिवहन पर बड़ी कार्रवाई, चार ट्रैक्टर-ट्रॉलियां जब्त

सिंगरौली

जिले में अवैध खनिज परिवहन पर बड़ी कार्रवाई, चार ट्रैक्टर-ट्रॉलियां जब्त

जिले में अवैध खनिज उत्खनन और परिवहन पर अंकुश लगाने के लिए प्रशासन लगातार सख्त कार्रवाई कर रहा है। कलेक्टर सिंगरौली श्री गौरव बैनल के निर्देश एवं खनिज अधिकारी सुश्री आकांक्षा पटेल के मार्गदर्शन में खनिज विभाग की टीम ने शनिवार और रविवार की दरम्यानी रात व्यापक जांच अभियान चलाकर अवैध खनिज परिवहन में संलिप्त चार ट्रैक्टर-ट्रॉलियों को जब्त किया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार खनि निरीक्षक श्री अशोक मिश्रा द्वारा दिनांक 30-31 मई 2026 को विभिन्न क्षेत्रों में जांच के दौरान गिट्टी एवं रेत का वैध अभिवहन पास (ट्रांजिट पास) के बिना परिवहन करते पाए जाने पर दो बिना नंबर की ट्रैक्टर-ट्रॉलियों को जब्त कर थाना बरगवां की अभिरक्षा में खड़ा कराया गया।

इसी प्रकार जांच के दौरान रेत का अवैध परिवहन करते पाए जाने पर ट्रैक्टर-ट्रॉली क्रमांक MP66A1684 तथा एक अन्य बिना नंबर की ट्रैक्टर-ट्रॉली को भी जब्त कर पुलिस चौकी जयंत में सुरक्षार्थ खड़ा कराया गया।

खनिज विभाग द्वारा कुल चार वाहनों पर कार्रवाई की गई है। विभागीय अधिकारियों ने बताया कि सभी जब्त वाहनों के विरुद्ध मध्यप्रदेश खनिज नियमों के तहत अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

जिले में लगातार हो रही इस प्रकार की कार्रवाइयों से अवैध खनिज परिवहन करने वालों में हड़कंप की स्थिति है। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि खनिजों के अवैध उत्खनन, भंडारण एवं परिवहन के विरुद्ध अभियान आगे भी निरंतर जारी रहेगा तथा नियमों का उल्लंघन करने वालों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *