Janta Ki Awaj

NEWS AND POLITACAL

अवैध खनिज परिवहन पर खनिज विभाग की बड़ी कार्रवाई, चार वाहन जब्त

सिंगरौली

अवैध खनिज परिवहन पर खनिज विभाग की बड़ी कार्रवाई, चार वाहन जब्त

जिले में अवैध खनिज उत्खनन एवं परिवहन पर लगातार शिकंजा कसते हुए खनिज विभाग ने शनिवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए चार वाहनों को जब्त किया है। यह कार्रवाई कलेक्टर गौरव बैनल के निर्देश एवं खनिज अधिकारी आकांक्षा पटेल के मार्गदर्शन में सहायक खनि अधिकारी रामसुशील चौरसिया द्वारा की गई।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, 30 मई 2026 की सुबह जांच के दौरान ट्रैक्टर-ट्रॉली क्रमांक MP66A4891 को बिना वैध अभिवहन पास के रेत का परिवहन करते हुए पकड़ा गया। वाहन को जब्त कर माडा थाना में सुरक्षार्थ खड़ा कराया गया।

इसी क्रम में ग्राम जैतपुर क्षेत्र में एक बिना नंबर की ट्रैक्टर-ट्रॉली को बिना वैध अनुमति के बोल्डर का परिवहन करते हुए पाया गया। वहीं ट्रैक्टर-ट्रॉली क्रमांक MP66A1557 भी बिना वैध अभिवहन पास के रेत परिवहन करते हुए पकड़ी गई। दोनों वाहनों को जब्त कर जयंत पुलिस चौकी में सुरक्षित रखा गया है।

इसके अलावा एक बिना नंबर का डंपर भी अवैध रूप से रेत परिवहन करते हुए पकड़ा गया, जिसे कार्रवाई के तहत नवानगर थाना में सुरक्षार्थ खड़ा कराया गया है।

खनिज विभाग द्वारा कुल चार वाहनों पर कार्रवाई की गई है। विभागीय अधिकारियों के अनुसार सभी मामलों में खनिज नियमों के तहत अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि जिले में अवैध खनिज परिवहन और उत्खनन के विरुद्ध अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा तथा नियमों का उल्लंघन करने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *