सिंगरौली
बिना वैध अभिवहन पास के गिट्टी परिवहन पर बड़ी कार्रवाई, डंपर जब्त
कलेक्टर सिंगरौली श्री गौरव बैनल के निर्देशानुसार जिले में अवैध खनिज परिवहन के विरुद्ध लगातार सख्त कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में खनिज अधिकारी सुश्री आकांक्षा पटेल के मार्गदर्शन में श्री अशोक मिश्रा द्वारा दिनांक 29 मई 2026 को कार्रवाई करते हुए गिट्टी का बिना वैध अभिवहन पास के अवैध परिवहन करते पाए जाने पर डंपर क्रमांक MP66ZD0758 को जप्त किया गया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार जांच के दौरान संबंधित वाहन में खनिज गिट्टी का परिवहन बिना वैध दस्तावेजों एवं अभिवहन पास के किया जा रहा था। कार्रवाई करते हुए उक्त डंपर को जप्त कर सुरक्षार्थ पुलिस थाना चितरंगी में खड़ा कराया गया है।
खनिज विभाग द्वारा बताया गया कि वाहन के विरुद्ध खनिज नियमों के तहत अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि जिले में अवैध खनिज उत्खनन एवं परिवहन करने वालों के खिलाफ आगे भी इसी प्रकार सख्त कार्रवाई निरंतर जारी रहेगी।












Leave a Reply