Janta Ki Awaj

NEWS AND POLITACAL

अवैध रेत परिवहन पर खनिज विभाग की बड़ी कार्रवाई, दो वाहन जप्त

सिंगरौली

अवैध रेत परिवहन पर खनिज विभाग की बड़ी कार्रवाई, दो वाहन जप्त

जिले में अवैध खनिज परिवहन के विरुद्ध लगातार सख्त कार्रवाई जारी है। कलेक्टर गौरव बैनल के निर्देशानुसार एवं खनिज अधिकारी आकांक्षा पटेल के मार्गदर्शन में सहायक खनि अधिकारी रामसुशील चौरसिया द्वारा सोमवार दिनांक 25 मई 2026 को प्रातःकालीन जांच के दौरान अवैध रेत परिवहन करने वाले वाहनों पर कार्रवाई की गई।

जांच के दौरान एक महिंद्रा कंपनी का बिना नंबर का ट्रैक्टर-ट्रॉली रेत का वैध अभिवहन पास (ई-टीपी) के बिना परिवहन करते हुए पाया गया। उक्त वाहन को तत्काल जप्त कर पुलिस चौकी बंधौरा में सुरक्षार्थ खड़ा कराया गया।

इसके अलावा वाहन डंफर क्रमांक MP66H1438 को भी जांच के दौरान रोका गया। जांच में पाया गया कि वाहन में अभिवहन पास में अंकित मात्रा से अधिक रेत का परिवहन किया जा रहा था। इस पर विभाग द्वारा डंफर को जप्त कर पुलिस चौकी सासन में सुरक्षार्थ खड़ा कराया गया।

खनिज विभाग ने बताया कि दोनों वाहनों के विरुद्ध खनिज नियमों के तहत अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। प्रशासन की इस कार्रवाई से अवैध खनिज परिवहन करने वालों में हड़कंप की स्थिति बनी हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *