Janta Ki Awaj

NEWS AND POLITACAL

आंगनबाड़ी केंद्रों का परियोजना अधिकारी ने किया निरीक्षण, नाश्ता वितरण में अनियमितता पर नोटिस जारी

सिंगरौली

आंगनबाड़ी केंद्रों का परियोजना अधिकारी ने किया निरीक्षण, नाश्ता वितरण में अनियमितता पर नोटिस जारी

सिंगरौली, 6 मई 2026/ परियोजना अधिकारी शहरी परियोजना द्वारा आज पंजरेह झिंगुरदा बस्ती क्षेत्र के तीन आंगनबाड़ी केंद्रों—कांटा बैरियर झिंगुरदा, चन्द्रपुर एवं खैरवाही बस्ती झिंगुरदा का सघन निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान तीनों केंद्र संचालित पाए गए, जहाँ बच्चों की लंबाई एवं वजन का भौतिक सत्यापन सीधे ‘पोषण ट्रैकर एप’ के माध्यम से किया गया।

समीक्षा के दौरान केंद्रों पर गर्भवती महिलाओं का पंजीयन कम पाए जाने पर परियोजना अधिकारी ने कड़ी नाराजगी व्यक्त की और कार्यकर्ताओं को तत्काल हितग्राहियों के दस्तावेजों को दुरुस्त कर शत-प्रतिशत प्रविष्टि सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। वहीं, स्व-सहायता समूहों द्वारा भोजन तो मीनू के अनुसार वितरित किया जा रहा था, किंतु नाश्ता वितरण में निर्धारित मीनू का पालन नहीं करने पर संबंधितों को नोटिस जारी करने की कार्रवाई की जा रही है। टीकाकरण की स्थिति संतोषजनक रही, जहाँ ए.एन.एम. द्वारा समय पर गर्भवती महिलाओं को टीके लगाए जा रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *