Janta Ki Awaj

NEWS AND POLITACAL

बैंक ऑफ महाराष्ट्र में हुई डकैती के मामले में अपडेट

सिंगरौली

बैंक ऑफ महाराष्ट्र में हुई डकैती के मामले में अपडेट

महाराष्ट्र बैंक डकैती मामले मे थाना हिलसा नालंदा बिहार से आरोपी 01. चन्दन उर्फ चईया यादव पिता कलेन्द्र यादव उम्र 21 वर्ष निवासी खीरूबिगहा थाना नगरनौसा जिला नालन्दा बिहार 02. गुलशन पिता भूषण यादव उम्र 19 वर्ष निवासी खीरूबिगहा थाना नगरनौसा जिला नालन्दा बिहार को बिहार से गिरफ्तार किया गया था। बैंक डकैती के पूर्व डकैती करने वाले फंटूस और उसके साथी कमलेश, पंकज, राजेश और छोटू के अलावा डकैती की योजना के षणयंत्र मे शामिल होने और डकैती का माल ठिकाने लगवाने में इनकी अहम भूमिका पता चलने से उपरोक्त दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय से 07 दिन का पुलिस रिमाण्ड प्राप्त किया गया है।

आरोपी चंदन व गुलशन से पूछतांछ के दौरान यह जानकारी प्रकाश में आई है कि आरोपी फन्टूस द्वारा इन्हें डेढ लाख रूपये की नगदी व अन्य सामग्री उप जेल कुचिन्दा, संबलपुर (उड़ीसा) जाकर पीयूष जायसवाल को दी थी। जिस पर आज दिनांक 05.05.2026 को प्रातः 05:00 बजे डिप्टी कलेक्टर कुचिन्दा व स्थानीय पुलिस को साथ लेकर सिंगरौली पुलिस टीम द्वारा जेल में दबिश दी गई। वहां पीयूष जायसवाल के बिस्तर से 25,896 रूपये नगद व बैरक नंबर 03 से छोटा फोन व कुछ प्रपत्र जप्त किये गये। वहीं प्रकरण में निरूद्ध गैंग लीडर सुबोध पर अन्य दबिश बेऊर जेल पटना (बिहार) में दी गई, जहां प्रपत्र आदि विवेचना दल को मिले। प्राप्त जानकारी के आधार पर लगातार विवेचना की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *