Janta Ki Awaj

NEWS AND POLITACAL

कलेक्टर के निर्देश पर बड़ी कार्रवाई आंगनवाड़ी केन्द्र बंद मिलने महिला बाल विकास के अधिकारी डीपीओ के वेतन आहरण पर कलेक्टर ने आगामी आदेश तक लगाई रोक

 

 

सिंगरौली

कलेक्टर के निर्देश पर बड़ी कार्रवाई आंगनवाड़ी केन्द्र बंद मिलने महिला बाल विकास के अधिकारी डीपीओ के वेतन आहरण पर कलेक्टर ने आगामी आदेश तक लगाई रोक

 

नवजीवन विहार सेक्टर 2 आंगनवाड़ी केंद्र कार्यकर्ता को पद से पृथक करने के डीपीओ को दिए निर्देश तथा सम्बंधित सुपरवाइजर की किया गया निलंबित

 

जरहा केन्द्र क्रमांक 3 की कार्यकर्ता को जारी किया कारण बताओ नोटिस

30 अप्रैल 2026/ नवजीवन विहार सेक्टर 2 स्थित आगनवाड़ी केन्द्र तथा आगनवाड़ी केन्द्र जरहा क्रमांक 3 निर्धारित समय प्रातः 9:30 बजे बंद मिलने पर कलेक्टर श्री गौरव बैनल के द्वारा डीपीओ महिला बाल विकास को नवजीवन विहार सेक्टर 2 की कार्यकर्ता पूजा कुशवाहा को पद से पृथक करने के निर्देश दिए गए । वहीं संबंधित क्षेत्र की सुपरवाईजर श्रीमती प्रियंका द्विवेदी तथा जरहा आगनवाड़ी केन्द्र क्रमांक 3 की कार्यकर्ता को कारण बताओं नोटिस जारी करने का निर्देश दिया गया है। तथा महिला बाल विकास विभाग के डीपीओ जीतेन्द्र गुप्ता के वेतन आहरण पर आगामी आदेश तक रोक लगाई गई है।

विदित हो कि कलेक्टर श्री बैनल के निर्देशन में सहायक कलेक्टर सौम्या मिश्रा के द्वारा नवजीवन विहार सेक्टर 2 स्थित आगनवाड़ी केन्द्र तथा जरहा के आगनवाड़ी केन्द्र क्रमांक 3 का औचक निरीक्षण किया गया। सहायक कलेक्टर के निरीक्षण के दौरान उपरोक्त केन्द्र बंद मिले जिस पर कलेक्टर द्वारा संबंधित आगनवाड़ी केन्द्र नवजीवन विहार की कार्यकर्ता को पद से पृथक आगनवाड़ी केन्द्र क्रमांक 3 जरहा की आगनवाड़ी कार्यकर्ता को कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए गए है। कलेक्टर द्वारा आगनवाड़ी केन्द्रो के संचालन मे बरती जा रही घोर लापरवाही को संज्ञान में लेते हुयें यह बड़ी कार्रवाही की गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *