Janta Ki Awaj

NEWS AND POLITACAL

हत्या के आरोपी को 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार, चितरंगी पुलिस की त्वरित कार्रवाई

सिंगरौली

हत्या के आरोपी को 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार, चितरंगी पुलिस की त्वरित कार्रवाई

 

चितरंगी पुलिस द्वारा हत्या के प्रकरण में त्वरित कार्यवाही करते हुए आरोपी मुन्नालाल पनिका (28 वर्ष) निवासी ग्राम सूदा को घटना के 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार किया गया।

 

दिनांक 24/04/2026 को ग्राम सूदा में भुनेश्वर उर्फ छंदू कोल (40 वर्ष) का शव मिलने पर मामला दर्ज कर पुलिस टीम गठित की गई। जांच एवं साक्ष्य के आधार पर आरोपी को चिन्हित कर पूछताछ की गई, जिसमें उसने आपसी विवाद के चलते लाठी से हत्या करना स्वीकार किया।

 

पुलिस द्वारा घटना में प्रयुक्त लाठी बरामद कर आरोपी को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में पेश किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *