Janta Ki Awaj

NEWS AND POLITACAL

सुदा में संदिग्ध अवस्था में मिला शव हत्या की आशंका  

सिंगरौली

सुदा में संदिग्ध अवस्था में मिला शव हत्या की आशंका

चितरंगी थाना क्षेत्र के ग्राम सुदा में एक आदिवासी व्यक्ति की हत्या से इलाके में सनसनी फैल गई है। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की विवेचना शुरू कर दी है लेकिन अब तक आरोपी पुलिस की गिरफ्त से बाहर है।

पुलिस सूत्रों के अनुसार भुनेश्वर उर्फ छंगू कोल (पिता रामभजन कोल), उम्र लगभग 40 वर्ष, निवासी ग्राम सुदा, थाना चितरंगी, जिला सिंगरौली, का शव संदिग्ध परिस्थितियों में मिला। बताया जा रहा है कि मृतक 23 अप्रैल 2026 की सुबह करीब 9 बजे घर से गांव में घूमने के लिए निकला था, जिसके बाद उसकी मौत की सूचना मिली।

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची, घटनास्थल का मुआयना किया और शव को पोस्टमार्टम के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चितरंगी भेजा गया। घटना के बाद क्षेत्र में भय और आक्रोश का माहौल बना हुआ है।

हत्या की लगातार बढ़ती घटनाओं को लेकर क्षेत्र में चिंता बढ़ती जा रही है। मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस अधीक्षक सिंगरौली मनीष खत्री ने नावानगर थाना प्रभारी अनिल पटेल और गढ़वा थाना प्रभारी विद्यावारिध तिवारी को मौके पर भेजकर जांच तेज करने के निर्देश दिए।

फिलहाल आरोपी का कोई सुराग नहीं लग पाया है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर मामले का खुलासा किया जाएगा।

इस कार्रवाई में उपनिरीक्षक आर.के. वर्मा, सहायक उपनिरीक्षक मोहन पनाडिया, राजेश मिश्रा, सचिन शुक्ला एवं आरक्षक सुदर्शन चौहान सहित पुलिस बल मौजूद रहा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *