Janta Ki Awaj

NEWS AND POLITACAL

मानसिक रूप से कमजोर गुमशुदा को 02 दिन के अंदर किया गया दस्तयाब

सिंगरौली

मानसिक रूप से कमजोर गुमशुदा को 02 दिन के अंदर किया गया दस्तयाब
पुलिस अधीक्षक सिंगरौली श्री मनीष खत्री के निर्देश और नगर पुलिस अधीक्षक श्री पी एस परस्ते की सतत निगरानी, थाना प्रभारी विंध्यनगर अर्चना द्विवेदी के मार्गदर्शन में चौकी प्रभारी उनि सुधाकर सिंह परिहार के द्वारा विक्षिप्त गुमशुदा को 2 दिन के अंदर किया गया दस्तयाब
पूरा मामला यह है की सूचना करता वीरेंद्र कुमार जायसवाल पिता स्वर्गीय चैमन प्रसाद जायसवाल उम्र 47 वर्ष निवासी बनौली थाना विंध्य नगर जिला सिंगरौली म प्र चौकी उपस्थित का रिपोर्ट दर्ज कराया की दिनांक 23.9.2025 को घर से पत्नी नववरन जायसवाल तुम 43 वर्ष को उपचार करने हेतु नेहरू अस्पताल जयंत लेकर गए थे सूचना करता ओ पी डी मैं डॉक्टर को दिखाने तो पर्ची कटाने लगा कि करीबन 9:20 बजे ए एम उसकी पत्नी नेहरू अस्पताल जयंत से बिना बताए कहीं चली गई है जो मानसिक रूप से विक्षिप्त है जिनका विगत एक माह से मानसिक बीमारी का उपचार चल रहा है पर्ची कटाने के बाद पत्नी को नेहरू में देखने लगे जो नहीं मिली तो आसपास एवं नात रिश्तेदारी में पता तलाश किया लेकिन पत्नी का कहीं कोई पता नहीं चला रिपोर्ट पर चौकी जयंत में गुम इंसान क्रमांक 42/25 का पंजीबद्ध कर जांच पता तलाश में लिया गया
गुमशुदा की पता तलाश हेतु जरीए आर एम समस्त थाना प्रभारी एवं चौकी प्रभारी को सूचित किया गया साथी प्रकरण की स्थिति से पुलिस अधीक्षक को अवगत कराया गया पुलिस अधीक्षक द्वारा गुमशुदा की दस्तयाबी हेतु टीम गठित करने हेतु निर्देशित किया गया गुमशुदा मानसिक रूप से कमजोर थी इसलिए पुलिस को ढूंढना और भी बड़ी चुनौती थी जिस पर तत्काल तलाश हेतु चार टीमें गठित की गई जिसमें पहले चार सदस्य टीम को नेहरू अस्पताल जयंत में लगे सीसीटीवी कैमरो को देखने हेतु लगाई गई जहां पर गुमशुदा नेहरू अस्पताल जयंत के इमरजेंसी गेट से मर्चुरी तरफ जाते हुए नेहरू कॉलोनी तरफ जाते दिखी जिस पर तत्काल दूसरी पांच सदस्य टीम नेहरू कॉलोनी में लगे सीसीटीवी कैमरे को देखने हेतु लगाई गई तथा एक चार सदस्य टीम सीमावर्ती राज्य उ प्र के बस स्टैंड रेलवे स्टेशन टेंपो स्टैंड आदि स्थानों में पता चला हेतु रवाना की गई गुमशुदा की फोटो पंपलेट लोगों को दिखाकर एवं सभी स्थानों में चश्पा किया गया साथी वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर डाक स्कॉट को बुलाया गया तथा गुमशुदा के कपड़ों को सुघाया गया जिस पर डॉग स्क्वॉड नेहरू के आसपास जंगलों की तरफ ही ले जाता रहा है जिस पर सभी टीमों को बुलाकर उक्त जंगल के चारों तरफ से कांबिंग सर्च की गई काफी खोज दिन के बाद अंततः गुमशुदा को नेहरू के पीछे जंगल से दस्तयाब किया गया है
उक्त कार्रवाई में थाना प्रभारी विंध्य नगर नि अर्चनाद्विवेदी , चौकी प्रभारी जयंत उपनि सुधाकर सिंह परिहार, सउनि राजेश द्विवेदी, जितेंद्रमिश्रा, रवि गोस्वामी, दीप नारायण केवट, प्र आर जतिन दुबे, सुनील मिश्रा, वीरेंद्र पटेल, धीरेंद्र अहिरवार, सिरदेलाल ऊईके, जितेंद्र सेंगर, सुबोध सिंह तोमर, आर प्रकाश सिंह, महेश पटेल, सुरेंद्र यादव, प्रदीप राठौर, जीवन सिंह, तथा डॉग स्क्वॉड के आर पवन धुर्वे की सराहनीय भूमिका रही

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *