Janta Ki Awaj

NEWS AND POLITACAL

सिंगरौली में अवैध रेत भंडारण पर बड़ी कार्रवाई, 161 घन मीटर रेत जब्त

सिंगरौली

सिंगरौली में अवैध रेत भंडारण पर बड़ी कार्रवाई, 161 घन मीटर रेत जब्त

जिले में अवैध खनन और भंडारण के खिलाफ प्रशासन ने सख्त रुख अपनाते हुए बड़ी कार्रवाई की है। कलेक्टर गौरव बैनल के निर्देश पर खनिज विभाग की टीम ने बुधवार को संयुक्त छापेमारी कर भारी मात्रा में अवैध रेत जब्त की।

खनिज अधिकारी आकांक्षा पटेल के मार्गदर्शन में खनि निरीक्षक अशोक मिश्रा, राजस्व एवं पुलिस विभाग की संयुक्त टीम ने ग्राम जियावन स्थित शासकीय कॉलेज के पास सरकारी भूमि पर दबिश दी। कार्रवाई के दौरान टीम को मौके पर लगभग 161 घन मीटर अवैध रूप से भंडारित रेत मिली, जिसे तत्काल जब्त कर लिया गया।

प्रशासनिक अधिकारियों के अनुसार, जब्त रेत लावारिस स्थिति में पाई गई, जिसे नियमानुसार अधिकृत रेत ठेकेदार को सुपुर्द कर दिया गया है। मामले में संबंधित खनिज नियमों के तहत वैधानिक कार्रवाई की प्रक्रिया जारी है।

जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि अवैध खनन एवं रेत भंडारण के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा। अधिकारियों ने चेतावनी दी है कि नियमों का उल्लंघन करने वालों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी, जिससे खनिज संसाधनों के दुरुपयोग पर प्रभावी नियंत्रण सुनिश्चित किया जा सके।

जिले में अवैध खनन और भंडारण के खिलाफ प्रशासन ने सख्त रुख अपनाते हुए बड़ी कार्रवाई की है। कलेक्टर गौरव बैनल के निर्देश पर खनिज विभाग की टीम ने मंगलवार को संयुक्त छापेमारी कर भारी मात्रा में अवैध रेत जब्त की।

खनिज अधिकारी आकांक्षा पटेल के मार्गदर्शन में खनि निरीक्षक अशोक मिश्रा, राजस्व एवं पुलिस विभाग की संयुक्त टीम ने ग्राम जियावन स्थित शासकीय कॉलेज के पास सरकारी भूमि पर दबिश दी। कार्रवाई के दौरान टीम को मौके पर लगभग 161 घन मीटर अवैध रूप से भंडारित रेत मिली, जिसे तत्काल जब्त कर लिया गया।

प्रशासनिक अधिकारियों के अनुसार, जब्त रेत लावारिस स्थिति में पाई गई, जिसे नियमानुसार अधिकृत रेत ठेकेदार को सुपुर्द कर दिया गया है। मामले में संबंधित खनिज नियमों के तहत वैधानिक कार्रवाई की प्रक्रिया जारी है।

जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि अवैध खनन एवं रेत भंडारण के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा। अधिकारियों ने चेतावनी दी है कि नियमों का उल्लंघन करने वालों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी, जिससे खनिज संसाधनों के दुरुपयोग पर प्रभावी नियंत्रण सुनिश्चित किया जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *