Janta Ki Awaj

NEWS AND POLITACAL

कलेक्टर ने की 265 आवेदन पत्रो पर जन सुनवाई

सिंगरौली

कलेक्टर ने की 265 आवेदन पत्रो पर जन सुनवाई

जिले के विभिन्न अंचलो से आयें हुयें 265 लोगो ने कलेक्ट्रेट में आयोजित जन सुनवाई में कलेक्टर श्री गौरव बैनल को अपना आवेदन देते हुयें अपनी समस्याओं से अवगत कराया। कलेक्टर ने सभी आवेदन पत्रो पर गंभीरता से विचार करते हुये जन सुनवाई में उपस्थित विभागीय अधिकारियों से कई आवेदन पत्रो का जन सुनवाई में ही निराकरण कराया गया। जन सुनवाई में आये आवेदक आनंद लाल बैगा निवासी ग्राम चिनगी टोला ने संबल कार्डधारी मृतक पत्नी के अनुग्रह राशि दिलाये जाने हेतु आपना आवेदन दिया। वही रामराज कोल, प्रेम लाल, रिंकू, राम नरेश सभी निवासी ग्राम पंचायत चाचर ने आदिवासी बस्ती में नीवन हैन्डपम्प खनन कराने हेतु आपना आवेदन दिया।

जन सुनवाई में ही आये दिव्यांग आवेदक मोहम्मद नाईम निवासी ग्राम सोनहरा चितरंगी ने ट्राईसिकिल दिलाने जाने के संबंध में अपना आवेदन दिया। राजेन्द्र प्रसाद बसोर निवासी ग्राम चिनगी तहसील दुधमनिया ने किसान सम्मान निधि की राशि पुनः प्रारंभ कराये जाने हेतु अपना आवेदन दिया गया। आवेदक रविन्द्र सिंह निवासी ग्राम सरईझर ने बीपीएल सूची में नाम दर्ज कराकर खाद्यान कूपन जारी कराने हेतु आवेदन दिया गया। वही आवेदक सुब्बालाल शाह निवासी ग्राम कोयलखूथ ने अपने जमीन का नक्शा तरमी एवं सीमांकन कराये जाने के संबंध में अपना आवेदन दिया। जन सुनवाई में पहुचे आवेदक बिहारी बैगा निवासी चिनगी टोला ने शासन की योजना अनुसार पेयजल एवं सिचाई हेतु कूप खनन कराने का आवेदन दिया। आवेदिका पियासी यादव निवासी ग्राम चिनगी टोला ने प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ दिलाने हेतु आवेदन दिया गया। वही रजमुन निवासी ग्राम चिनगी टोला ने भी प्रधानमंत्री जनमन योजना के तहत आवास निर्माण की राशि का भुगतान कराये जाने हेतु आवेदन दिया।

जन सुनवाई के दौरान त्रिलोक सिंह निवासी ग्राम धौरहवा ने माकान में निर्माण हेतु सहायता राशि दिलाने जाने हेतु आवेदन दिया गया। वही आवेदक अखिलेश कुमार शाह ने निवासी निगाही ने डीएव्ही विद्यालय निगाही में प्रवेश दिलाये जाने के संबंध में आवेदन दिया गया। तथा ललई साकेत निवासी ग्राम बड़ोखर ने जमीन का दोबारा से नक्शा तरमीम कराये जाने हेतु आवेदन दिया गया। कृश्ण कुमार गुप्ता पिता दिलीप कुमार गुप्ता निवासी सरई ने बीपीएल सूची में नाम दर्ज कराने हेतु आवेदन दिया गया। आवेदक गण इन्द्रमणि जयसवाल, जगविधन सिंह, हरबीर सिंह, श्रवण कुमार सिंह सहित अन्य ग्राम में विद्युतीकरण कराये जाने के संबंध में आवेदन दिया गया।इसके साथ कलेक्टर द्वारा जिन आवेदन का जन सुनवाई के दौरान निराकरण नही किया जा सका संबंधित अधिकारियो की ओर भेजते हुयें निर्धारित समय सीमा आवेदन का निराकरण करने हेतु निर्देशित किया गया। जन सुनवाई के दौरान संयुक्त कलेक्टर संजीव पाण्डेय,आयुक्त नगर निगम सविता प्रधान, डिप्टी कलेक्टर माइकेल तिर्की, जिला पंचायत के अतिरिक्त मुख्य कार्यपालन अधिकारी अरविंद डामोर सहित जिलाधिकारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *