Janta Ki Awaj

NEWS AND POLITACAL

जिले में खाद वितरण के लिए शत-प्रतिशतई-विकास प्रणाली अर्थात् ई-टोकन की व्यवस्था लागू

सिंगरौली

जिले में खाद वितरण के लिए शत-प्रतिशतई-विकास प्रणाली अर्थात् ई-टोकन की व्यवस्था लागू

उप संचालक कृषि ने अवगत कराया है कि जिले में खाद वितरण के लिए 1 अप्रैल से शत-प्रतिशत ई-विकास प्रणाली अर्थात् ई-टोकन के माध्यम से खाद वितरण की व्यवस्था लागू की गई है । इसका पालन नही करने वाले विक्रेताओं के खिलाफ नियमानुसार कार्यवाही की जायेगी।, जिसके अंतर्गत किसान भाई ई-विकास प्रणाली पोर्टल पर जाकर अपना आधार नंबर दर्ज कर ई-टोकन जनरेट कर आवश्यकता अनुसार खाद की बुकिंग कर मार्कफेड, सहकारिता एवं निजी विक्रेताओं के यहाँ से उठाव कर सकते है ।

ई-विकास प्रणाली को किसानों के फार्मर आई.डी. से लिंक किया गया है जिससे किसानों को उनकी आवश्यकता अनुसार खाद उपलब्ध कराया जा सकेगा । उन्होने आग्रह किया है कि जिन किसान भाईयो के फार्मर आई.डी. अभी तक नहीं बनी है वो सम्बन्धित विभाग में सम्पर्क कर अपना फार्मर आई.डी. जरुर बनवा ले, जिससे उनको समय से खाद उपलब्ध हो जाए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *