Janta Ki Awaj

NEWS AND POLITACAL

कलेक्टर एवं एसपी ने सैनिक स्कूल का भ्रमण करने जा रहे छात्रो से किया संवाद

सिंगरौली

कलेक्टर एवं एसपी ने सैनिक स्कूल का भ्रमण करने जा रहे छात्रो से किया संवाद

सैन्य अनुशासन और जीवन शैली के परिचय के साथ सैनिक अधिकारियो द्वारा बच्चो को मार्गदर्शन प्राप्त करने का मिलेगा अवसरः-कलेक्टर

डीएव्ही विद्यालय एपीएमडीसी सुलियरी में अध्ययनरत 30 छात्र छात्राए सैनिक स्कूल रीवा का भ्रमण कर सैनिक स्कूल में सैन्य अनुशासन जीवन शैली के साथ सैनिक प्रशिक्षण के लिए दी जाने वाली बारीकियों की तकनीकी जानकारी प्राप्त करेगे। सैनिक स्कूल के भ्रमण पर जा रहे छात्र छात्राओ से कलेक्ट्रेट सभागार में कलेक्टर श्री गौरव बैनल तथा पुलिस अधीक्षक श्री मनीष खंत्री ने भेट कर छात्रो से संवाद किया। कलेक्टर ने छात्रो को प्रेरित करते हुयें कहा कि अपने भ्रमण के दौरान आप सब बच्चे जानकारी प्राप्त करेगे कि सैनिक स्कूल में सामान्यतः अनुशासन देशभक्ति की भावना सीखने और सैन्य जीवन को करीबी से देखने का एक बहतरीन जरिया है। बच्चो को यह भी देखने को मिलता है कि वहा अध्ययन कर रहे बच्चे अपनी दिनचार्या कैसे सुरू करते है। साथ ही खेल के मैदान के साथ साथ घोड़सवारी, बाधा दौड़ जैसी ट्रेनिंग सुविधाए भी दी जाती है। बच्चो को सेना में आफीसर बनने के बारे में जानकारिया प्रदान की जाती है।निश्चित ही इस भ्रमण के माध्यम से आप सभी को पर्सनाल्टी डेपलपमेंट के साथ साथ अपने कर्तव्यो के पालन करने की सीख मिलेगी। कलेक्टर ने अपनी शुभकामना देते हुयें कहा कि आप अपनी भी पढ़ाई उसी स्तर से करे तथा आगे चलकर देश एवं प्रदेश का नाम रोशन करे।

वही पुलिस अधीक्षक के द्वारा भी भ्रमण पर जा रहे छात्र छात्राओ को अपनी शुभकामना देते हुयें कहा कि इस भ्रमण के माध्यम से आप सभी सैन्य अनुशासन जीवन शैली से परिचय प्राप्त कर सकते है तथा जो बच्चे सेना में भर्ती होना चाहते है वह इस भ्रमण के माध्यम से खुद के लिए प्रेरणा भी हासिल कर सकते है। कलेक्टर एवं एसपी ने बच्चो को आगामी सैनिक स्कूल प्रवेश परीक्षा में अधिक से अधिक सम्मिलित होने के लिए प्रेरित किया। वही बच्चो ने कलेक्टर एवं एसपी से अपनी जिज्ञासाओ से संबंधित प्रश्न भी पूछे।इस अवसर पर संबंधित विद्यालय के शिक्षण गण उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *