Janta Ki Awaj

NEWS AND POLITACAL

ग्राम पंचायत धानी में राजस्व एवं पीएचई अमले ने अतिक्रमण से मुक्त कराया हैण्डपंप, पेयजल आपूर्ति बहाल

सिंगरौली

ग्राम पंचायत धानी में राजस्व एवं पीएचई अमले ने अतिक्रमण से मुक्त कराया हैण्डपंप, पेयजल आपूर्ति बहाल

सिंगरौली 27 अप्रैल 2026/ कार्यपालन यंत्री लोक स्वास्थ्य यात्रिकी विभाग ने बताया कि ग्राम पंचायत धानी के उत्तर टोला में हैण्डपंप पर अवैध कब्जे की शिकायत का निराकरण कर दिया गया है। राजस्व एवं पीएचई विभाग की टीम ने स्थल निरीक्षण कर हैण्डपंप को पूरी तरह अतिक्रमण मुक्त घोषित किया। प्राप्त जानकारी के अनुसार, उत्तर टोला स्थित सार्वजनिक हैण्डपंप में मोटर डालकर उसे व्यक्तिगत उपयोग में लेने की शिकायत प्राप्त हुई थी। इस पर कार्रवाई करते हुए 25 अप्रैल 2026 को पीएचई विभाग और हल्का पटवारी की मौजूदगी में मोटर निकालकर हैण्डपंप को अतिक्रमण मुक्त कराया गया था।

आज दोबारा किए स्थल निरीक्षण के दौरान पाया गया कि हैण्डपंप सुचारू रूप से चल रहा है और उसमें दोबारा कोई मोटर नहीं डाली गई है। विभाग ने हैण्डपंप सेट लगाकर उसे आम जनता के लिए फिर से शुरू कर दिया है। वर्तमान में क्षेत्र के लगभग 5 परिवार इसी हैण्डपंप से पेयजल प्राप्त कर रहे हैं। जांच में यह भी सामने आया कि शिकायतकर्ता रोहिणी भूर्तिया का घर संबंधित हैण्डपंप से लगभग 4 किलोमीटर दूर स्थित है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *