सिंगरौली
सिंगरौली में पावर ग्रिड टावर निर्माण पर उठे गंभीर सवाल, सुरक्षा और गुणवत्ता पर लापरवाही उजागर
मिली जानकारी के अनुसार जिले के बुधेला क्षेत्र के लोकेशन 70/0 में निर्माणाधीन पावर ग्रिड टावर को लेकर गंभीर अनियमितताओं के आरोप सामने आए हैं। स्थानीय सूत्रों और प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, यहां निर्माण कार्य में गुणवत्ता मानकों की अनदेखी की जा रही है, जिससे भविष्य में बड़े हादसे की आशंका से इनकार नहीं किया जा सकता।
जानकारी के मुताबिक, टावर निर्माण में उपयोग हो रही सामग्री की गुणवत्ता संदिग्ध बताई जा रही है। वहीं, कार्यस्थल पर कार्यरत मजदूरों के पास सुरक्षा से संबंधित आवश्यक उपकरण—जैसे हेलमेट, सेफ्टी बेल्ट और अन्य सुरक्षात्मक साधन—उपलब्ध नहीं हैं। यह स्थिति श्रम सुरक्षा नियमों का खुला उल्लंघन मानी जा रही है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि इतनी बड़ी परियोजना में इस तरह की लापरवाही न केवल मजदूरों की जान जोखिम में डाल रही है, बल्कि परियोजना की दीर्घकालिक स्थिरता पर भी सवाल खड़े कर रही है।
विशेषज्ञों के अनुसार, पावर ग्रिड जैसे महत्वपूर्ण इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट में गुणवत्ता और सुरक्षा के मानकों से कोई समझौता नहीं किया जाना चाहिए। ऐसे में संबंधित विभाग की जिम्मेदारी और अधिक बढ़ जाती है।और जब मौके से एक अधिकारी बैजू से बात की गई तो इन्होंने कहा ए सब आम बात ऐसा होता रहता है
मामले को लेकर अब यह मांग उठ रही है कि पावर ग्रिड विभाग के वरिष्ठ अधिकारी तत्काल मौके का निरीक्षण करें और पूरे प्रकरण की निष्पक्ष जांच कराएं। साथ ही, दोषी ठेकेदारों और जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई सुनिश्चित की जाए, ताकि भविष्य में इस तरह की लापरवाही दोहराई न जा सके।












Leave a Reply