Janta Ki Awaj

NEWS AND POLITACAL

24 घंटे के अंदर चोरी गया डीजी जेनरेटर और उपयोग की गई पिकअप एवं पांच नफर आरोपियों को गिरफ्तार कर भेजा गया जेल

सिंगरौली
24 घंटे के अंदर चोरी गया डीजी जेनरेटर और उपयोग की गई पिकअप एवं पांच नफर आरोपियों को गिरफ्तार कर भेजा गया जेल
पुलिस अधीक्षक महोदय श्री मनीष खत्री के दिशा निर्देश एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री शिवकुमार वर्मा के मार्गदर्शन एवं नगर पुलिस अधीक्षक श्री पी एस परस्ते कोतवाली प्रभारी निरीक्षक अशोक सिंह परिहार के सतत निगरानी 24 घंटे के भीतर चोरी गया डीजी जेनरेटर 750000 एवं घटना में प्रयुक्त वाहन पिकअप कीमती लगभग 100000 रुपए का बरामद कर पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर भेजा गया जेल दिनांक 5 3 2025 को फरियादी अवधेश कुमार साह पिता जमुना प्रसाद साह उम्र 23 वर्ष निवासी गहिलरा खुटार थाना बैढ़न जिला सिंगरौली का अपने साथी अजय शर्मा के साथ चौकी उपस्थित जाकर मौखिक रिपोर्ट लेख कराया कि कल दिनांक 4 3.2025 को शाम 7:00 बजे करीबन मैं बैढ़न में था तभी गांव के रामरक्षासा मुझे फोन करके बताएं कि तुम्हारा डीजी जेनरेटर कोई दो लड़के अपनी पिकअप में लोड करके ले जा रहे हैं तब मैं बैढ़न से वापस अपने टेंट गोदाम ग्राम गहिलाडा में आकर देखा तो मेरा जनरेटर वहां पर नहीं था राम रक्षा साह मुझे बताया कि मेरा डीजी जेनरेटर को वही दो लड़के चोरी कर ले गए हैं ग्राम कटौली का रिंकू साहू मुझे 5:30 बजे फोन करके डीजी बुक करने की बात किया था मुझे संदेह है कि रिंकु शाह एवं उसका साथी मेरा डीजे जनरेटर चोरी करके ले गया है रिपोर्ट पर अपराध क्रमांक 278/25 धारा 303(2) बी एन एस कायम कर विवेचना में लिया गया विवेचना के दौरान कथन फरियादी वह गवाहन नक्शा मौका आदि से आरोपी गणों के विरुद्ध अपराध प्रमाणिक पाए जाने पर आरोपी गढ़ रिंकु शाह पिता अन्नेलाल शाह उम्र 22 वर्ष निवासी कटौली मनोज कुमार शाह पिता जमुना प्रसाद शाह उम्र 25 वर्ष निवासी कटौली राहुल शाह पिता राम सजीवन साहू उम्र 21 वर्ष निवासी कटौली उमेश कुमार शाह पिता राम लखन शाह उम्र 22 वर्ष निवासी कटौली लवकुश कुमार पिता राम सजीवन शाह उम्र 21 वर्ष निवासी कटौली थाना बैढ़न जिला सिंगरौली (म प्र) दिनांक 5 3.25 को दस्तयाब किया जाकर मेमोरेंडम कथन के आधार पर चोरी गई डीजी जेनरेटर कुल कीमती 750000 एवं घटना में प्रयुक्त वाहन पिकअप क्रमांक एमपी 66 जेडई कीमती लगभग 100000 की बरामद किया जाकर दिनांक 6.3.2025 को के जे आर पर माननीय न्यायालय पेश किया गया जहां उसे जेल भेज दिया गया मामले की विवेचना जारी है
सराहनीय भूमिका चौकी प्रभारी उप निरीक्षक सब लाल सिंह परिहार, अभिषेक पाण्डेय, सउनि पप्पू सिंह, उमेश द्विवेदी राजेश शुक्ला प्र आर गजराज सिंह, राय सिंह, गणेश मीणा, कुलदीप शर्मा रावेंद्र सिंह आर गौरव यादव एवं प्रफुल्ल वनखेडे की महत्वपूर्ण भूमिका रही

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *