Janta Ki Awaj

NEWS AND POLITACAL

सिंगरौली सरकार की मनसा स्वरूप नदी पुनर्जीवन एवं जल संरक्षण को लेकर जिला पंचायत के द्वारा किया जा रहा है उत्कृष्ट कार्य

सिंगरौली

सिंगरौली सरकार की मनसा स्वरूप नदी पुनर्जीवन एवं जल संरक्षण को लेकर जिला पंचायत के द्वारा किया जा रहा है उत्कृष्ट कार्य

मध्य प्रदेश के सिंगरौली जिले में नदी पुनर्जीवन एवं जल संरक्षण को लेकर गडरिया मे जिला पंचायत सीईओ गजेंद्र सिंह नागेश के द्वारा विशेष अभियान चलाकर कार्य किया जा रहा है जिला पंचायत सीईओ ने जिले में 27 किलोमिटर तक प्रवाहित होने वाली गडरिया के कंचन नदी को नदी पुनर्जीवन एवं जल संरक्षण पर विशेष कदम उठाया है कंचन नदी पर कई जगह पर अभियान चलाकर गैबियन स्ट्रक्चर बनाए गए हैं जिससे नदी क्षेत्र में किए गए अतिक्रमण पानी भरने से अपने आप मुक्त हुआ एवं जल संरक्षण का भी काम हुआ जगह-जगह पर बनाए गए गेबियन स्ट्रक्चर से आसपास के क्षेत्र में जलस्तर भी काफी वृद्धि देखा गया है जिला पंचायत सीईओ ने आगे कहा कि सिंगरौली जिला एक औद्योगिक जिला है जहां पर खनन का काम बहुत ही तेजी से चल रहा है इस मानवी गतिविधियों के कारण जलस्तर में काफी गिरावट देखने को मिलता है इसे ध्यान में रखते हुए जिला पंचायत के द्वारा नदी पुनर्जीवन एवं जल संरक्षण का यह अभियान जारी रहेगा और पूरे सिंगरौली जिले में नदी पुनर्जीवन एवं जन संरक्षण पर विशेष काम किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *