Janta Ki Awaj

NEWS AND POLITACAL

सिंगरौली में आधी रात को पुलिस नाइट कॉम्बिंग गस्त में 218 आरोपियों पर पुलिस की रही कार्रवाई।*

सिंगरौली

*सिंगरौली में आधी रात को पुलिस नाइट कॉम्बिंग गस्त में 218 आरोपियों पर पुलिस की रही कार्रवाई।*

*प्रदेश स्तरीय रात्रि काम्बिंग गश्त के दौरान जिले में अवैध गतिविधियों में लिप्त व्यक्तियों की निरंतर धरपकड़ व अवैध कार्यो में संलिप्त अपराधियों तथा अपराधों पर अंकुश लगाने व जिले में कानून व्यवस्था हेतु सिंगरौली पुलिस अधीक्षक श्री मनीष खत्री, के निर्देशन में एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री शिव कुमार वर्मा, जिला सिंगरौली के मार्गदर्शन में विशेष अभियान चलाकर आरोपियों पर की गई कार्यवाही ।*

*दिनांक 30 नवबंर 2024 की मध्यरात्रि को 300 से अधिक पुलिस कर्मियों की अलग अलग टीमों ने नाइट कॉम्बिग गश्त के दौरान गिरफ्तारी वारंटी, फरारी वारंटी, स्थाई वारंटी, इनामी बदमाशों, जिला बदर व इनामी/गुण्डा/निगरानी बदमाश के साथ अन्य अपराधों में फरार आरोपियों की धरपकड़ करते हुए 218 आरोपियों पर कार्रवाई की ।*

जिले में *पुलिस अधीक्षक श्री मनीष खत्री*, के निर्देशन में एवं *अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री शिव कुमार वर्मा* के नेतृत्व में एवं *अनुभाग के समस्त राजपत्रित अधिकारियों* (पुलिस) के मार्गदर्शन में 300 से अधिक पुलिस अधिकारी/कर्मचारियो की अलग अलग टीमें बनाकर एवं उन्हे ब्रीफ कर नाइट कॉन्बिंग गस्त की। रात भर चली इस कार्यवार्ही में लगभग 06 घण्टे में *39 गिरफ्तारी वारंटी* आरोपी गिरफ्तार किए हैं। *05 स्थायी वारंटियों* को गिरफ्तार किया गया। *79 निगरानी बदमाश*, *80 गुण्डा बदमाश* को चेक किया गया तथा *02 आबकारी एक्ट* के प्रकरण पंजीबद्ध कर शराब जब्त की गई। एवं अन्य *05 अपराधो* के आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। इस दौरान शहर एवं कस्बों में एटीएम एवं बैंकों की सुरक्षा में लगाए गए उपकरण एवं सुरक्षा गार्डों को भी चेक किया गया।

*रात्रि कॉम्बिग गस्त के दौरान जिले के राजपत्रित अधिकारी एवं थाना/चौकी प्रभारीगणों नें पेट्रोलिंग कर प्रमुख चौक-चौराहों पर आने जाने वालों से पूछताछ की गई। इस दौरान बेवजह घूमते पाये गये युवकों को पुलिस अधिकारियों ने समझाईश दिया गया, वही परिवारजन के साथ सफर कर रहे व्यक्तियों को कोई दिक्कत ना हो उसका भी ध्यान रखा गया। यह कार्यवाही पूरे जिले में एक साथ की गई।*

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *