Janta Ki Awaj

NEWS AND POLITACAL

चितरंगी पुलिस ने क्षेत्र में चोरी करने वाले दो नाबालिक बालकों को 48 घंटे के अंदर किया गिरफ्तार

सिंगरौली/चितरंगी
चितरंगी पुलिस ने क्षेत्र में चोरी करने वाले दो नाबालिक बालकों को 48 घंटे के अंदर किया गिरफ्तार
पुलिस अधीक्षक श्रीमती निवेदिता गुप्ता जिला सिंगरौली के निर्देशन में एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री शिवकुमार वर्मा के पर्यवेक्षण में एसडीओपी चितरंगी श्री आशीष जैन के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी चितरंगी उप निरीक्षक श्री सुरेंद्र यादव व पुलिस टीम को नाबालिक चोरों को गिरफ्तार करने में मिली सफलता
दिनांक 25/ 10/ 2024 को राजबहादुर सिंह गोंड पिता राम प्यारे सिंह गोंड उम्र 25 वर्ष निवासी ग्राम फुटहड़वा चौकी बगदरा थाना गढ़वा हाल नए बस स्टैंड चितरंगी के पास लगने वाले साप्ताहिक बाजार में मनिहारी की दुकान लगता है और शाम को पूरा सामान वापस घर में लाकर रखता है दिनांक 17.10.2024 के दोपहर करीब 12:00 बजे अपनी पत्नी को लेकर घर में ताला लगा कर अपने गांव फुटहड़वा चला गया था दिनांक 18 /10/ 2024 के सुबह मकान मालिक द्वारा सूचना मिली कि आपके कमरे का ताला तब मैं चितरंगी जाकर कमरे में जाकर देखा तो ताला टूटा दरवाजा खुला हुआ था कमरे में रखा मनिहारी और इलेक्ट्रॉनिक की सामग्री कुल कीमती 42000रु दिनांक 17 ,18/10/ 2024 की दरमियानी रात को अज्ञात व्यक्तियों द्वारा चोरी कर लिया गया है
विवरण (2) दिनांक 25/ 10/2024 को फरियादी लीलाधर अहिरवार पिता बैजनाथ अहिरवार उम्र 35 वर्ष निवासी प्रामकाटी थाना हटा जिला दमोह (म प्र) हाल चितरंगी थाना चितरंगी जिला सिंगरौली (म प्र) का रिपोर्ट किया कि दिनांक 21.10.2024 के शाम करीब 8:00 बजे अपने किराए के कमरे के सामने अपनी मोटरसाइकिल क्रमांक mp 34me 9864 पैशन प्रो कीमती ₹60000 की खड़ी करके कमरे में सो गया था दिनांक 22.10.2024 को जब सुबह देखा कि घर के सामने मेरी मोटरसाइकिल नहीं थी कोई अज्ञात चोरी कर ले गया है उक्त दोनों चोरियों के संबंध में पुलिस टीम व मुखबिरों को सक्रिय कर के मुखबिरों के माध्यम से पता चला की चोरी की घटना को अंजाम देने वाले आरोपी सामग्री को विक्रय करने की फिराक में दो नाबालिक बालक लगे हुए हैं एक उम्र 16 वर्ष निवासी कुड़ैनिया थाना चितरंगी जिला सिंगरौली (म प्र)
2 उम्र 17 वर्ष निवासी खम्हरिया कला बाना चितरंगी जिला सिंगरौली (म प्र) को न्यू बस स्टैंड चितरंगी से गिरफ्तार किया जाकर दोनों मामले में चोरी गया मसूर का नाबालिकों के निशान देही पर मनिहारी व इलेक्ट्रॉनिक की सामग्री मोटरसाइकिल क्रमांक mp 53 me 9864 पैशन प्रो कुल कीमती 10,2000 रुपए बरामद किया जाकर दोनों आरोपियों को दिनांक 27 /10 /2024 को किशोर न्याय बोर्ड वैढन जिला सिंगरौली (म प्र) के समक्ष पेश किया गया जिसमें अपराध क्रमांक 431/2024, धारा 303(2) बी एन एस के तहत कार्यवाही की गई
सराहनीय भूमिका उप निरीक्षक सुरेंद्र यादव,(प्रभारी थाना चितरंगी) सउनि रमेश प्रसाद कोल, प्र आर लक्ष्मीकांत मिश्रा, आर भैया लाल यादव, सुभाष पाल, आशीषपाल, सुदर्शन चौहान, नंदलाल यादव, शुभम पटले की सराहनीय भूमिका रही

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *