Janta Ki Awaj

NEWS AND POLITACAL

पुलिस अधीक्षक श्रीमती निवेदिता गुप्ता द्वारा सिबिएसई परीक्षा परिणाम में कक्षा 10वीं 12वीं के टॉपर्स छात्र छात्राओं को किया गया सम्मानित 

पुलिस अधीक्षक श्रीमती निवेदिता गुप्ता द्वारा सिबिएसई परीक्षा परिणाम में कक्षा 10वीं 12वीं के टॉपर्स छात्र छात्राओं को किया गया सम्मानित

कक्षा दसवीं एवं 12वीं के परीक्षा परिणाम घोषित होने उपरांत पुलिस अधीक्षक श्रीमती निवेदिता गुप्ता द्वारा नवीन पहल करते हुए जिला सिंगरौली के टॉपर छात्र-छात्राओं अभिभावकों शिक्षकों सहित पुलिस अधीक्षक कार्यालय के रुस्तम जी कॉन्फ्रेंस हॉल में सम्मानित किया गया पुलिस अधीक्षक महोदय सभी छात्र-छात्राओं से वन टू वन परिचय लिया गया साथ ही अव्वल अंक अर्जित करने वाले छात्र-छात्राओं की प्रशंसा की सभी छात्र छात्राओं को आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित किया गया और भरोसा दिलाया गया कि जब भी आपके मार्गदर्शन में किसी प्रकार की कमी होगी तो आप आकर सही मार्गदर्शन प्राप्त कर सकते हैं पुलिस अधीक्षक महोदया ने यह भी बताया कि पुलिस अधीक्षक कार्यालय कार्यालय में दिशा लर्निंग सेंटर भी चलाया जा रहा है जिसमें विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कराई जा रहीहै आप भी इसका लाभ ले सकते हैं

पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा टॉपर्स को सी पेन डायरी देकर सम्मानित किया गया एवं उनके उज्जवल भविष्य की कामना की गई

कक्षा दसवीं से विधि सिंह शेख साजिदा परवीन शिखा सिंह आशा सिंह स्वास्तिक पटेल आशुतोष कुमार तनु सिंह आईना समानता श्रीराम वैश्य एकांशी श्रीवास्तव उपस्थित रहे

कक्षा 12वीं से अधीरा अरुणोदय सिंह शिल्पा कुमारी हरिओम गुप्ता उपस्थित रहे

सम्मान समारोह में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री शिव कुमार वर्मा श्री केशव सिंह रक्षित नीरीक्षक श्री आशीष तिवारी सूबेदार सऊनि अलीम खान प्रभारी कंट्रोल रूम एवं छात्र-छात्राओं के माता-पिता वह स्कूल के शिक्षक उपस्थित है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *