Janta Ki Awaj

NEWS AND POLITACAL

16 जून से 15 अगस्त तक जिले में मत्स्याखेट पर कलेक्टर ने लगाया प्रतिबंध

सिंगरौल8

16 जून से 15 अगस्त तक जिले में मत्स्याखेट पर कलेक्टर ने लगाया प्रतिबंध

उल्लंघन पर होगी कार्रवाई, लगेगा 5 हजार रूपये तक का जुर्माना

सिंगरौली 12 जून 2026/ कलेक्टर श्री गौरव बैनल द्वारा मछलियों के प्राकृतिक प्रजनन को बढ़ावा देने और जलीय पारिस्थितिकी के संरक्षण के लिए 16 जून से 15 अगस्त, 2026 तक की अवधि को बंद ऋतु (क्लोज सीजन) घोषित किया गया है। इन दो महीने की अवधि में जिले की समस्त नदियों और उनसे जुड़े जलाशयों में मत्स्याखेट पर पूरी तरह प्रतिबंध रहेगा। इस अवधि में यदि कोई भी व्यक्ति नियमों का उल्लंघन कर अवैध रूप से मत्स्याखेट या परिवहन करते हुए पाया जाता है, तो उसके विरुद्ध वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। आदेश के उल्लंघन पर संबंधित व्यक्ति को 5 हजार रूपये का जुर्माना या छह महीने की सजा या दोनों से दंडित किया जा सकता है।

प्रतिबंध से ऐसे छोटे तालाब या अन्य जल स्रोत जिनका किसी भी नदी से कोई संबंध नहीं है और जिन्हें श्निर्दिष्ट जल की परिभाषा के अंतर्गत नहीं लाया गया है, उन पर यह नियम लागू नहीं होंगे। इन निजी या स्थानीय छोटे तालाबों में सामान्य दिनों की तरह मत्स्य पालन और आखेट किया जा सकेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *