Janta Ki Awaj

NEWS AND POLITACAL

अवैध गिट्टी परिवहन पर खनिज विभाग की कार्रवाई, ट्रैक्टर-ट्रॉली जप्त

सिंगरौली

अवैध गिट्टी परिवहन पर खनिज विभाग की कार्रवाई, ट्रैक्टर-ट्रॉली जप्त

 

जिले में अवैध खनिज परिवहन के खिलाफ प्रशासन लगातार सख्त कार्रवाई कर रहा है। कलेक्टर गौरव बैनल के निर्देशानुसार एवं खनिज अधिकारी आकांक्षा पटेल के मार्गदर्शन में सहायक खनि अधिकारी रामसुशील चौरसिया द्वारा शुक्रवार 08 मई 2026 को जांच अभियान चलाया गया।

जांच के दौरान गिट्टी का वैध अभिवहन पास (ई-टीपी) के बिना अवैध रूप से परिवहन करते हुए ट्रैक्टर-ट्रॉली क्रमांक MP66H1571 को पकड़ा गया। खनिज विभाग की टीम ने तत्काल कार्रवाई करते हुए वाहन को जप्त कर पुलिस थाना माडा थाना में सुरक्षार्थ खड़ा करा दिया।

खनिज विभाग के अधिकारियों ने बताया कि वाहन के विरुद्ध खनिज नियमों के तहत अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। प्रशासन द्वारा जिले में अवैध खनिज उत्खनन एवं परिवहन पर लगातार निगरानी रखी जा रही है और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *