सिंगरौली
अनुसूचित जन जाति आयोग के अध्यक्ष ने की पिढ़ित अन्ने बैगा से मुलाकात
पिढ़ित व्यक्ति को प्रताड़ित करने वालो के विरूद्ध होगी कड़ी कार्रवाही
प्रदेश सरकार पिढ़ित के साथ खड़ी हैः- अध्यक्ष अनुसूचित जन जाति आयोग श्री रौतेल
सिंगरौली, 4 मई 2026/ मध्य प्रदेश अनुसूचित जनजाति आयोग के अध्यक्ष श्री रामलाल रौतेल ने आज सिंगरौली जिले के प्रवास के दौरान पीड़ित अन्ने बैगा के निवास पहुँचकर उनसे मुलाकात की। विगत दिनों सोशल मीडिया पर वायरल हुए वीडियो का संज्ञान लेते हुए, जिसमें एनसीएल निगाही की एक निजी सुरक्षा कंपनी के कर्मचारियों द्वारा पीड़ित के साथ मारपीट और धमकी देने की बात सामने आई थी, श्री रौतेल ने परिवार को ढांढस बंधाया और न्याय का पूर्ण भरोसा दिलाया। अध्यक्ष ने स्पष्ट संदेश दिया कि प्रदेश सरकार पीड़ित के साथ मजबूती से खड़ी है और जनजातीय समाज के साथ अन्याय करने वालों के विरुद्ध कठोरतम कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
अध्यक्ष श्री रौतेल ने जानकारी दी कि मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस प्रशासन द्वारा दो मुख्य आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है और शेष एक फरार आरोपी की तलाश सरगर्मी से जारी है। उन्होंने मौके पर उपस्थित अधिकारियों को कड़े निर्देश दिए कि पीड़ित परिवार को शासन की समस्त जनकल्याणकारी योजनाओं का तत्काल लाभ सुनिश्चित कराया जाए। उल्लेखनीय है कि इससे पूर्व राज्यमंत्री श्रीमती राधा सिंह, विधायक श्री रामनिवास शाह और ने भी पीड़ित परिवार से भेंट कर उन्हें शासन की ओर से हर संभव सहायता और सुरक्षा का आश्वासन दिया था। इस दौरान सिंगरौली विधानसभा के विधायक श्री राम निवास शाह, देवसर विधानसभा के विधायक श्री राजेन्द्र मेश्राम, नगर निगम अध्यक्ष देवेश पाण्डेय, भाजपा जिलाध्यक्ष सुन्दर लाल शाह सहित प्रशानिक अधिकारी उपस्थित रहे।












Leave a Reply