Janta Ki Awaj

NEWS AND POLITACAL

रिहंद डूब क्षेत्र में अवैध रेत भंडारण पर बड़ी कार्रवाई, 150 घन मीटर रेत जप्त

सिंगरौली

रिहंद डूब क्षेत्र में अवैध रेत भंडारण पर बड़ी कार्रवाई, 150 घन मीटर रेत जप्त

कलेक्टर सिंगरौली श्री गौरव बैनल के निर्देशानुसार जिले में अवैध खनन एवं परिवहन के खिलाफ लगातार सख्त कार्रवाई जारी है। इसी क्रम में खनिज अधिकारी सुश्री आकांक्षा पटेल के मार्गदर्शन में सहायक खनि अधिकारी श्री राम सुशील चौरसिया, राजस्व अमला एवं पुलिस चौकी सासन, थाना कोतवाली बैढ़न की संयुक्त टीम ने मंगलवार 29 अप्रैल 2026 को बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया।

टीम द्वारा ग्राम सासन एवं टूसाखांड की सीमा पर स्थित रिहंद जलाशय के डूब क्षेत्र में जांच के दौरान लगभग 150 घन मीटर अवैध रूप से भंडारित लावारिस रेत बरामद की गई। यह रेत बिना किसी वैध अनुमति के संग्रहित की गई थी, जिसे तत्काल जप्त कर लिया गया।

प्रशासन ने जप्त की गई रेत को नियमानुसार रेत ठेकेदार को सुपुर्दगी में सौंपते हुए आगे की कार्रवाई प्रारंभ कर दी है। मामले में खनिज नियमों के तहत नियमानुसार अग्रिम कार्रवाई की जा रही है।

जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि अवैध खनन, परिवहन एवं भंडारण के खिलाफ यह अभियान आगे भी निरंतर जारी रहेगा और दोषियों पर सख्त कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *