Janta Ki Awaj

NEWS AND POLITACAL

नगर निगम आयुक्त ने सुबह 7ः30 बजे किया वार्डों का सघन निरीक्षण; 

सिंगरौली

नगर निगम आयुक्त ने सुबह 7ः30 बजे किया वार्डों का सघन निरीक्षण;

जनसुविधाओं में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, अधिकारी आवंटित वार्डो में निकलकर फील्ड पर दिखाएं मुस्तैदी आयुक्त श्रीमती सविता प्रधान’

सिंगरौली 24 अप्रैल 2026/ नगर निगम आयुक्त श्रीमती सविता प्रधान आज सुबह से ही एक्शन मोड में नजर आईं। उन्होंने पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार प्रातः 07ः30 बजे वार्ड क्रमांक 24, 25 एवं 26 का सघन भ्रमण किया। नवानगर चौराहे से शुरू हुए इस औचक निरीक्षण के दौरान आयुक्त ने क्षेत्र की सफाई व्यवस्था, सड़कों की स्थिति और भीषण गर्मी के मद्देनजर पेयजल आपूर्ति का बारीकी से जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि जनसुविधाओं के मामले में किसी भी प्रकार की कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

आयुक्त श्रीमती प्रधान सफाई व्यवस्था के संबंध में निर्देश दिए कि डोर-टू-डोर कचरा संग्रहण पर विशेष निगरानी रखे। उन्होंने निर्देश दिए कि कचरा संग्रहण करने वाले वाहन अनिवार्य रूप से निर्धारित समय पर ही वार्डों में पहुँचें और कचरे का समयबद्ध उठाव सुनिश्चित करें। आयुक्त ने कहा कि वाहनों के समय पर न पहुँचने से सफाई व्यवस्था प्रभावित होती है। उन्होंने स्वास्थ्य अधिकारी को निर्देश दिया कि वे वाहनों के रूट और समय की नियमित मॉनिटरिंग करें तथा लापरवाही बरतने वाले वाहन चालकों व संबंधित एजेंसी पर कड़ी अनुशासनात्मक कार्यवाही सुनिश्चित करें। साथ ही, उन्होंने स्वच्छता अमले को सभी छोटी-बड़ी नालियों की सफाई कराने के साथ ही कीटनाशक दवाओ का छिड़काव कराने के निर्देश दिए।

आयुक्त श्रीमती प्रधान ने पेयजल आपूर्ति के संबंध में सहायक एवं उपयंत्रियों को निर्देशित किया कि जिन क्षेत्रों में पाइपलाइन के माध्यम से नही हो रही , वहां तत्काल टैंकरों के माध्यम से नियमित जलापूर्ति सुनिश्चित की जाए। सड़कों की जर्जर स्थिति पर नाराजगी जताते हुए उन्होंने पेचवर्क और मरम्मत कार्य को गुणवत्ता के साथ समय सीमा में पूरा करने का अल्टीमेटम दिया। भ्रमण के दौरान उन्होंने अधिकारियों को अपने-अपने क्षेत्रों के पार्षदों से निरंतर समन्वय बनाए रखने और स्थानीय समस्याओं का प्राथमिकता से निराकरण करने को कहा। आयुक्त आरओ वाटर प्लांट चालू करने के निर्देश दिए ,सुलभ शौचालय का निरीक्षण,रेलवे लाइन के पास स्थित नाला का एस्टीमेट बनाने के निर्देश दिए। इस अवसर पर पार्षद शिवकुमारी उपायुक्त आरपी बैस, कार्यपालन यंत्री संतोष पाण्डेय, स्वास्थ्य अधिकारी बी.जी चतुर्वेदी, , वार्ड प्रभारी, सहायक यंत्री एवं उपयंत्री सहित निगम का अन्य मैदानी अमला उपस्थित रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *