सिंगरौली
दिनदहाड़े बैंक लूट से दहला सिंगरौली: विन्ध्यनगर में महाराष्ट्र बैंक पर नकाबपोशों का धावा, फायरिंग कर कैश लेकर फरार
जिले के विन्ध्यनगर मुख्य मार्ग स्थित महाराष्ट्र बैंक में शुक्रवार को दिनदहाड़े हुई दुस्साहसिक लूट की वारदात से इलाके में हड़कंप मच गया। नकाबपोश बदमाशों ने बैंक में घुसकर कर्मचारियों और ग्राहकों को हथियार के बल पर डराया और लाखों रुपए का कैश लूटकर फरार हो गए। घटना के दौरान आरोपियों ने दहशत फैलाने के लिए फायरिंग भी की, जिससे मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, चार से पांच की संख्या में आए बदमाश अचानक बैंक में घुसे और सीधे कैश काउंटर की ओर बढ़े। हथियार लहराते हुए उन्होंने कर्मचारियों को धमकाया विरोध करने की कोशिश पर बदमाशों ने गोली चला दी, हालांकि इस फायरिंग में किसी के घायल होने की सूचना फिलहाल नहीं है।
घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी गई है और आरोपियों की तलाश किया जा रहा है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है, जिससे आरोपियों की पहचान करने में मदद मिल सके।
दिनदहाड़े हुई इस घटना ने बैंक सुरक्षा व्यवस्था पर भी गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।
फिलहाल इस सनसनीखेज वारदात के बाद क्षेत्र में भय और आक्रोश का माहौल है, वहीं आमजन बैंक सुरक्षा को लेकर चिंतित नजर आ रहे हैं।












Leave a Reply